Varanasi आने की बजाय राहुल गांधी को लेकर दिल्ली गया विमान, कांग्रेस नेता ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार रात वाराणसी पहुंचना था और वाराणसी एयरपोर्ट से कार से प्रयागराज जाना था लेकिन रात में उनका दौरा रद्द कर दिया गया।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार रात्रि में Varanasi एयरपोर्ट पर आने वाले थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद राहुल गांधी श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने जाते और फिर कार द्वारा वाराणसी से प्रयागराज चले जाते। हालांकि देर रात वाराणसी आने का कार्यक्रम किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई वही एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ऐसी बात से इनकार किया।
Recommended Video

देर रात तक एयरपोर्ट पर डटे रहे कांग्रेसी
दरअसल, राहुल गांधी वायनाड से विमान द्वारा सोमवार रात में वाराणसी पहुंचने वाले थे। राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए कांग्रेस के नेताओं द्वारा तैयारियां भी की गई थी और राहुल गांधी की अगवानी करने के लिए कांग्रेस के नेता रात में वाराणसी एयरपोर्ट पर भी पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी का वाराणसी प्रयागराज दौरा रद्द हो गया और विमान कन्नौर से उड़ान भरने के बाद राहुल गांधी को लेकर दिल्ली चला गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा कहा गया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और सरकार के दबाव के चलते वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा राहुल गांधी के विमान की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा यह सरकार का षड्यंत्र
सोमवार की रात में वाराणसी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय द्वारा बताया गया कि 14 फरवरी को प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित था। रात्रि में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने जाते और वहां से सड़क मार्ग से उन्हें प्रयागराज जाना था। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के फ्लाइट को वाराणसी में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जब से भारत जोड़ो यात्रा निकाले हैं उसके बाद से सरकार द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। सरकार के दबाव में वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक द्वारा दी गई सफाई
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा जब सवाल किए जाने लगे तो वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल द्वारा बयान जारी करते हुए बताया गया कि राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम रात 9:30 बजे ही निरस्त हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि विमान कन्नूर हवाई अड्डे से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गया












Click it and Unblock the Notifications