4 महीने बाद आज फिर काशी में मोदी, पूरा करेंगे पद्मश्री अवार्डी से 20 महीने पहले किया वादा, 10 हजार जवान तैनात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 महीने बाद आज फिर वाराणसी आ रहे हैं। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने खुद अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं भगवान शिव की नगरी काशी आ रहा हूं...काशीवासियों के बीच रहना हमेशा खुशी की बात है।"

prime minister narendra modi to visit varanasi

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि, पीएम आज 20 महीने पहले पद्मश्री अवार्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह से किया वादा भी पूरा करेंगे। उन्होंने इंडियन महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कैप्टन प्रशांति सिंह से 10 नवंबर 2020 को बात की थी। तब प्रशांति ने स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मांग की थी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प के साथ प्रशांति सिंह का वह सपना आज पूरा होने जा रहा है। विजिट शेड्यूल के मुताबिक, पीएम वाराणसी के 4 घंटे के दौरे में 3 बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

prime minister narendra modi to visit varanasi

प्रधानमंत्री वाराणसी में सबसे पहले अक्षयपात्र किचन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय शिक्षा कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा कि, आज दोपहर लगभग 2 बजे हम अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन करेंगे। जिसमें 1 लाख स्टूडेंट्स के लिए खाना पकाने की क्षमता होगी।'
मोदी ने कहा, ''शाम 4 बजे मैं एक कार्यक्रम में शामिल होउंगा, जिसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्य होंगे। 1800 करोड़ का या तो उद्घाटन होगा या उनका शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में शहरी विकास, नमो घाट का पुनर्विकास, काशी की विरासत और बहुत कुछ शामिल हैं।

prime minister narendra modi to visit varanasi

मोदी ने ट्वीट किया, ''जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सड़क बुनियादी ढांचे के काम, सारनाथ बौद्ध सर्किट के तहत विकास कार्य, पुरानी काशी में पर्यटन विकास कार्य और ऐसी अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देना है।' पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनकी सुरक्षा की खातिर 10 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+