कालभैरव के दर्शन कर 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे पीएम मोदी, पहले रोड शो में दिखाएंगे ताकत

Varanasi news, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल कालभैरव का दर्शन करने के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। इसके ठीक एक दिन पहले यानी 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री वाराणसी की सड़कों पर धमाकेदार रोड शो भी करेंगे। इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक संध्या गंगा आरती में शामिल होंगे और मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लेंगे।

गंगा आरती में शामिल होंगे पीएम

गंगा आरती में शामिल होंगे पीएम

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस सीट पर नामांकन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। इसके ठीक एक दिन पहले यानी 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री वाराणसी की सड़कों पर धमाकेदार रोड शो भी करेंगे। इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक संध्या गंगा आरती में शामिल होंगे और मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लेंगे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

4 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो

4 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो

25 अप्रैल को बनारस में होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धमाकेदार रोड शो के लिए भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट भी तय कर लिया है। प्रधानमंत्री लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना रोड शो शुरू करेंगे। यह रोड शो अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर समाप्त होगा, जो करीब 4 किलोमीटर लम्बा रोड शो होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित दैनिक संध्या आरती मे शामिल होंगे और मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।

2014 में रोड शो कर विरोधियों को किया था हैरान

2014 में रोड शो कर विरोधियों को किया था हैरान

बता दें, पिछली बार 24 अप्रैल 2014 को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने जाते वक्त भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने यहां जोरदार रोड शो करते हुए अपने विरोधियों को चौंका दिया था। पांच साल बाद बतौर सांसद और देश के पीएम नरेंद्र मोदी अपने लिए समर्थन जुटाने के वास्ते बनारस की सड़कों पर होंगे। तब 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी होने के बाद बनारस की जनता का धन्यवाद देने के लिए सांसद नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा तट पर मां जाह्नवी का आशीर्वाद लिया था और आरती देखने के बाद काशी की जनता को सम्बोधित भी किया था। इसके बाद ही वे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने गए थे, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नामांकन से पहले ही मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद ही वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+