इस महीने Varanasi आ सकते हैं PM Modi, काशी को देंगे 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे और करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री 24 या 25 मार्च को वाराणसी आएंगे, इस दौरान वे 1500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि 15 मार्च तक प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में रोपवे का शिलान्यास करेंगे, इसके अलावा राजातालाब तहसील में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास करेंगे और चिरईगांव में बने इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह का शुभारंभ भी कर सकते हैं।

PM Modi

शहर में जनसभा कराने की तैयारी
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रोपवे का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशन के पास जनसभा के लिए जगह का चयन करने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास जगह उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संस्कृत संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

निकाय चुनाव पर भी किया जा रहा है फोकस
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा करने के अलावा करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के अलावा वहां भी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, राजातालाब के गंजारी गांव और चिरईगांव ब्लाक के जाल्हूपुर गांव में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि 15 मार्च के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है और वाराणसी जिले के सिगरा स्थित अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 मार्च से 26 मार्च तक क्षय रोग उन्मूलन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और 10 अन्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री सहित बड़ी संख्या में विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Recommended Video

      वाराणसी: मंडलीय अस्पताल इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट,जानें चिकित्सक की राय

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+