13 फरवरी को वाराणसी आएंगी राष्ट्रपति Draupadi Murmu, सुरक्षा के होंगे इंतजाम, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति Draupadi Murmu पहली बार 13 फरवरी को वाराणसी आने वाली हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए वाराणसी में जिला प्रशासन द्वारा तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान वाराणसी एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है।

President Draupadi Murmu varanasi

5 घंटे तक काशी में रहेंगी राष्ट्रपति
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू सोमवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट पर जिले के आला अधिकारियों और स्थानीय नेताओं द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी। उसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शहर के लिए प्रस्थान करेंगी। वाराणसी में पहुंचने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के अलावा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू काल भैरव मंदिर में भी पहुंचेंगी और वहां भी दर्शन पूजन करेंगी। इसके अलावा सायं काल वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर की जाने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को देखने के लिए भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि 5 घंटे तक वाराणसी में रहने के बाद राष्ट्रपति वापस लौट जाएंगी।

वाराणसी बाबतपुर फोरलेन पर की जा रही बैरिकेडिंग
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सुरक्षा के लिए वाराणसी-बाबपुर फोरलेन और राष्‍ट्रपति के आवागमन होने वाले संभावित रुट पर बैरिकेडिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में उनके सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा स्‍थानीय पुलिस के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। वाराणसी के महत्‍वपूर्ण चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ ही संबंधित थानों के पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। यह भी बताया गया कि राष्‍ट्रपति के काशी आगमन के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए आठ आईपीएस, 26 डिप्टी एसपी और 16 एडिशनल एसपी, साढ़े चार सौ हेड कांस्‍टेबल और कांस्‍टेबल, 80 इंस्‍पेक्‍टर और सब इंस्‍पेक्‍टर को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा गंगा आरती देखने के दौरान जल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।

Recommended Video

      रामचरित मानस विवाद के बीच अखिलेश यादव की संकटमोचन मंदिर में एन्ट्री, सीएम योगी को ये क्या कह दिया...

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+