ModiKaParivar: वाराणसी में घरों के बाहर लगे पोस्टर, लोग बोले- हम हैं मोदी का परिवार
ModiKaParivar: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित की गई मेगा रैली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसी टिप्पणी की गई जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।
लालू यादव की टिप्पणी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और हैंडलर में अपने नाम के आगे मोदी का परिवार जोड़ना शुरु कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर 'हम हैं मोदी का परिवार' लिखे पोस्टर को चिपकाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देशवासी आज गर्व महसूस कर रहे हैं।
लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश सहित में रात दिन एक करके काम किया जा रहा है। ऐसे में वह वाराणसी के सांसद हैं तो हम लोगों उनके परिवार के सदस्य हैं। कैंपेन चलकर वाराणसी में लोग घरों पर पोस्टर लगा रहे हैं।
लाल यादव ने ऐसा क्या कहा जो बन गया विवाद?
दरअसल, रविवार को इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित रैली में राजद अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि ' नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं, ज्यादा परिवार वाले लोगों के बारे में प्रधानमंत्री बोलते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं।'
उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि उनके पास परिवार ही नहीं है। इतना ही नहीं लाल यादव ने यहां तक कहा कि मां की मौत के बाद प्रधानमंत्री ने दाढ़ी और बाल नहीं बनवाई। ऐसे में प्रधानमंत्री हिंदू भी नहीं हैं। यदि वह हिंदू होते तो अपनी मां के निधन के शोक में दाढ़ी बाल जरूर बनवाते।












Click it and Unblock the Notifications