मुंबई से वाराणसी आए यात्री से आटो सवार लोगों ने की लूटपाट
मुंबई से वाराणसी आए ऑटो चालक से चार लोगों ने किया लूटपाट, पुलिस कर रही जांच
वाराणसी, 27 जुलाई : मुंबई से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद एक यात्री को उसके घर चंदौली पहुंचाने की बात कह कर ऑटो सवार चार लोगों ने अर्दली बाजार क्षेत्र में उसके रुपए और मोबाइल लूट लिए। लूटपाट करने के बाद ऑटो सवार चारों लोग भाग निकले वहीं पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटपाट करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विश्वास के चलते मिला धोखा
मूल रूप से चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम नारायण यादव मुंबई में रहकर ऑटो चलाते हैं। मुंबई से वह अपने घर वापस लौट रहे थे। ट्रेन से वह आज वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे। स्टेशन परिसर से बाहर निकलकर वे अपने घर जाने के लिए वाहन की तलाश करने लगे। इसी दौरान एक ऑटो में सवार चार लोग उनके पास पहुंचे। उन लोगों ने कहा कि हम लोग भी मुगलसराय चल रहे हैं चलिए आपको चंदोली तक छोड़ देंगे। श्याम नारायण यादव भी मुंबई में ऑटो चलाते थे यही कारण था कि वे ऑटो चालकों पर विश्वास कर गए। श्याम जब उनकी आंखों में बैठ गए तो ऑटो चालक ने कहा कि उसे कुछ काम से अर्दली बाजार जाना है वहां से फिर वह चंदौली चलेगा।
सुनसान स्थान देखकर रोक दिए ऑटो
ऑटो सवार चारों लोग उन्हें लेकर अर्दली बाजार स्थित अनौला मैदान में पहुंचे। ऑटो रोकने के बाद चारों लोगों ने श्याम को डराया धमकाया उसके बाद सात हजार रुपए और मोबाइल छीन लिए। रुपए मोबाइल छीनने के बाद श्याम को उन लोगों ने ऑटो से बाहर ढकेल दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय लोगों से पूछ कर अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचा वहां पुलिस से शिकायत किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा अर्दली बाजार, महावीर मंदिर और अन्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो नंबर सहित ऑटो सवार चारों लोगों की पहचान की जा रही है।









Click it and Unblock the Notifications