Kashi Tamil Sangmam: दो घंटे काशी में रहेंगे पीएम, केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक
Kashi Tamil Sangmam में शामिल होने के लिए शनिवार को पीएम मोदी वाराणसी आ रहे हैं और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम आगमन के पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वाराणसी में समीक्षा बैठक किए
वाराणसी के बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में आयोजित Kashi Tamil Sangmam कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दो घंटे वाराणसी में रहेंगे, उसके बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को रात्रि में वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में रात्रि में भ्रमण किए और शुक्रवार को सुबह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किए और तैयारियों का जायजा लिए। शुक्रवार को देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

पीएम दोपहर दो बजे आयेंगे वाराणसी
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर दो बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर जिले के नेता और अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे उसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से बीएचयू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में पीएम मोदी आयोजित Kashi Tamil Sangamam कार्यकम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। वहां पर काशी और तमिल लोगों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे। उसके बाद बीएचयू से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और सायं करीब 4:00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

12 में से 9 आदिनम पहुंचे वाराणसी
इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के प्रमुख मत और मंदिरों के 12 महंत(अदिनम) को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को सायं काल 12 में से 9 अदिनम विमान द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनकी अगवानी की। उसके बाद वे शहर के लिए प्रस्थान कर गए। शहर में पहुंचने के बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जहां दर्शन पूजन किए।

12 समूहों में आएंगे 2500 लोग
वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर रामेश्वर और चेन्नई से 12 शब्दों में करीब 25 लोग काशी आएंगे। यह भी बता दें कि वाराणसी में यह आयोजन 17 नवंबर से शुरू हुआ है जो 16 दिसंबर तक चलेगा। वाराणसी में आने वाले तमिलनाडु के अतिथि वाराणसी के सारनाथ, श्री काशी विश्वनाथ, काशी के गंगा घाट सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण भी करेंगे। वाराणसी में भ्रमण करने के बाद अतिथियों का दल प्रयागराज और अयोध्या भी जाएगा। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को भी अतिथि देखेंगे इसके अलावा प्रयागराज संगम में स्नान करेंगे।

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, छात्रों पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार से ही मंच और कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस को तैनात किया गया है जिससे बीएचयू के छात्र किसी प्रकार की गड़बड़ी न करने पाएं। पुलिस द्वारा भी छात्र नेताओं से संपर्क किया जा रहा है और सभी को चेतावनी दी गई है कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी करने पर तत्काल रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी बता दें कि करीब डेढ़ माह से कुछ दिन पूर्व तक बीएचयू के छात्र फीस वृद्धि, सीट वृद्धि को लेकर धरना दे चुके हैं। आक्रोशित छात्र अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications