Kashi Tamil Sangmam: वाराणसी पहुंचे तमिलनाडु के छात्रों का केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत, CM ने भी किया ट्वीट

Kashi Tamil Sangmam में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के 216 छात्र छात्राओं का समूह शुक्रवार देर रात वाराणसी पहुंचा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया उसके बाद उनको होटलों में ठहरने के लिए भेजा गया।

Kashi Tamil Sangmam को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार की देर रात्रि में तमिलनाडु के 216 छात्र-छात्राओं का समूह वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। उसके बाद उन्हें होटल में ठहरने के लिए पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु से आए छात्र-छात्राओं का समूह होटल में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को सुबह काशी दर्शन के लिए निकलेगा। गंगा नदी में स्नान करने के बाद छात्र छात्राओं का समूह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेगा। इसके बाद दोपहर में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेगा।

पीएम के स्वागत में सीएम ने किया ट्वीट

पीएम के स्वागत में सीएम ने किया ट्वीट

यह भी बता दें कि Kashi Tamil Sangmam का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा प्रधानमंत्री बीएचयू हेलीपैड पर जाएंगे, वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे वाराणसी में रहेंगे उसके बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए काशी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा है "प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' उत्तर एवं दक्षिण भारत के दर्शन, संस्कृति व साहित्य की गौरवशाली विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के अनुरूप समृद्ध करेगा। आज पावन काशी में पधार रहे प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!"

Recommended Video

    Kashi Tamil Sangamam: PM Modi ने Kashi और Tamilnadu के बारे में क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी *News
    तमिलनाडु के 2500 से 3000 लोग आएंगे काशी

    तमिलनाडु के 2500 से 3000 लोग आएंगे काशी

    वाराणसी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित Kashi Tamil Sangmam में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न जनपदों से 12 अलग-अलग समूहों में लगभग 2500 से 3000 अतिथियों के वाराणसी आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि तमिलनाडु से आने वाले मेहमानों का एक-एक समूह काशी में 8 दिनों तक रहेगा। इन 8 दिनों में काशी विश्वनाथ मंदिर, हनुमान घाट पर गंगा स्नान, सारनाथ भ्रमण, गंगा आरती, नौकायन, बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना, 2 दिनों तक प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण कर काशी वापसी। इस तरह कुल 8 दिनों तक एक समूह वाराणसी में रहेगा उसके बाद तमिलनाडु वापस लौट जाएगा।

    सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

    सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

    तमिलनाडु से आ रहे हैं मेहमानों के स्वागत के लिए काशी पूरी तरह तैयार है। रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट और बीएचयू में काफी भव्य सजावट की गई है। प्रधानमंत्री और तमिल मेहमानों के आगमन को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए वाराणसी कमिश्नरेट के कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं मेहमानों या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्‍या होती है तो वह तत्काल रुप से हेल्पलाइन पर फोन करके मदद के लिए बात कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर (0542-2508550 बेसिक फोन और मोबाइल नंबर 9140037137) जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+