Varanasi News: पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे 28 किलोमीटर लंबा रोड शो, इतने बजे पहुंचेंगे काशी

Varanasi News: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन को ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार रात्रि में एसपीजी द्वारा प्रधानमंत्री के संभावित रूप का सुरक्षा जायजा लिया गया।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 28 किलोमीटर तक रोड शो करेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली बार इतना लंबा रोड शो किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए एसपीजी द्वारा बरेका गेस्ट हाउस और एयरपोर्ट पर एसपीजी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम तैनात की गई है।

pm-modi-will-do-the-biggest-28-km-long-road-show-in-varanasi

16 जगह किया जाएगा प्रधानमंत्री का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार द्वारा शहर के लिए प्रस्थान करेंगे। 28 किलोमीटर रूट पर हर 500 मीटर पर काशी की परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया जाएगा।

हर जगह भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। जिन 16 पॉइंट का चयन किया गया है उन पॉइंट पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। शुक्रवार रात से ही वहां पर जवानों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए बाहर के जनपदों से भी फोर्स को बुलाया गया है।

रात 8:00 बजे पहुंचेंगे वाराणसी एयरपोर्ट
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से शनिवार की रात 8:00 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर प्रधानमंत्री का काशी आगमन पर पुष्प देकर स्वागत किया जाएगा।

वाराणसी एयरपोर्ट से बाहर निकालने के बाद मुख्य गेट के बाहर डमरू दल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसी तरह हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार समेत कुल 16 जगह पर प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है।

नेताओं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। कहा जा रहा है कि वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्‍य मंदिरों में दर्शन पूजन करने जा सकते हैं हालंकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

रात में बरेगा गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद अगले दिन हेलीपैड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। आजमगढ़ में नवनिर्मित आजमगढ़ एयरपोर्ट समेत कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+