1 मई को पीएम मोदी वाराणसी को देंगे खास सौगात
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ई-बोट की शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम एक मई को गंगा को अविरल बनाने की मुहिम में इस बोट को लॉच करेंगे। गंगा को स्वच्छ करने के लिए कई योजनायें चल रही हैं, वाराणसी के घाटों को स्वच्छ बनाने के किए कई संस्थायें भी जुटी हुई हैं।
200 करोड़ रुपए से एनटीपीसी बदलेगी काशी के घाटों की तस्वीर

शुरुआती चरण में 11 बैट्री चलित बोट को चलाया जाएगा। जिसके बाद इस साल के अंत तक वाराणसी में 3000 बैट्री चलित नावों का संचालन शुरु किया जाएगा। जिन नावो को गंगा में उतारा जाएगा वह 12 बोल्ट की होंगी और 8 बैट्री के माध्यम से चलेंगी जिसमें 1.5 एचपी के मोटर लगे होंगे।
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाले सुधांशु मेहता ने का कहना है कि इस नावों की खासियत यह है कि यह बिल्कुल भी शोर नहीं करती और इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दोपहर 3.30 बजे डीरेका मैदान पहुंचेगे, इसके बाद चार बजे अस्सी घाट पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications