नामांकन से पहले आज पीएम मोदी काशी में मां गंगा में लगाएंगे डुबकी, करेंगे काल भैरव की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी से अपना नामांकन भरने जा रहे हैं। नामांकन से पहले पीएम मोदी ने सोमवार को विशाल रोड शो किया, जिसमे भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़े।
प्रधानमंत्री मोदी ने जब 2014 में पहली बार वाराणसी से अपना नामांकन किया था तो उन्होंने कहा था कि ना मैं यहां आया हूं, ना मुझे किसी ने भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।

कुछ इसी तरह का अंदाज सोमवार को पीएम मोदी का नजर आया, जब उन्होंने कहा कि मां गंगा ने उन्हें गोद लिया है, काशी से मेरा मां-बेटे का संबंध है।
पीएम ने सोशल मीडिया पर काशी के अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है। बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
आज नामांकन से पहले पीएम मोदी दसाश्वमेघ घाट पर गंगा जी में डुबकी लगाएंगे और इसके बाद काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इससे पहले पीएम ने सोमवार को 6 किलोमीटर का रोड शो वाराणसी में किया।
रोड शो का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा काशी खास है, यहां के लोगों का जो प्यार और लगाव है वह अविश्वसनीय है। वाराणसी में 1 जून को मतदान होगा।
पीएम यहां से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार हैं। सातवे और आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया। पीएम ने रोड शो की शुरुआत मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माला पहनाकर की। रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
रोड शो में पीएम मोदी का स्वागत अलग-अलग समुदाय मराठी,गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी लोगों ने किया। 100 जगहों पर पीएम मोदी का रोड शो के दौरान स्वागत हुआ। इस दौरान लोगों ने शंख और डमरू की धुन के साथ पीएम मोदी का अभिवादन किया।












Click it and Unblock the Notifications