PM Modi ने काफिला रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता, वीडियो हुआ वायरल, हो रही तारीफ, देखें Video

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। रविवार को दोपहर 2:53 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एयरपोर्ट के एप्रन पर उनका स्वागत किया। स्वागत करने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किए।

प्रधानमंत्री का काफिला वाराणसी एयरपोर्ट से छोटी कटिंग मेमोरियल मैदान के लिए निकला था और एनएच 56 से एयरपोर्ट संपर्क मार्ग पर था। सड़क किनारे मौजूद लोगों द्वारा गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जा रहा था, इसी दौरान अचानक प्रधानमंत्री का काफिला रुक गया।

pm-modi-stopped-the-convoy-and-gave-way-to-the-ambulance-getting-praise

प्रधानमंत्री का काफिला रुकने के बाद लोग आश्चर्य में पड़ गए हालांकि प्रधानमंत्री का काफिला धीमा होते ही एक एंबुलेंस तेजी से आगे बढ़ती है, जिससे लोगों को पता चलता है कि प्रधानमंत्री ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवा दिया था। प्रधानमंत्री द्वारा एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए काफिला रोक जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की जा रही है।

19 हजार करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए 19 हजार करोड रुपए से अधिक की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी के नदेसर में स्थित कटिंग मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नमो घाट जाएंगे।

रात्रि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में ही ठहरेंगे। वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के चौबेपुर इलाके में स्‍वर्वेद मंदिर का शुभारंभ करेंगे, उसके बाद वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में स्थित बरकी गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

देखें Video-

नमो घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी तमिल संगमम 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा। यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कन्याकुमारी से वाराणसी तक विशेष ट्रेन और बरकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित पांच ट्रेनों का शुभारंभ अभी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+