PM Modi In Varanasi: अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे पीएम, काशी में हुआ भव्य स्वागत
PM Modi In Varanasi: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और इसका लोकार्पण करने के बाद गुरुवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रात्रि 10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय सहित अन्य नेताओं ने का स्वागत किया।

वाराणसी एयरपोर्ट स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किए। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के वाहन के साथ ही काफिले में शामिल अन्य वाहनों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं गईं।
इसके अलावा वाराणसी में अन्य स्थानों पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले लोगों द्वारा जय श्री राम और स्वागत है स्वागत है के नारे लगाए गए। शहर में पहुंचने के बाद उत्साहित युवा और बच्चे भी प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 44वें दौरे पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री करीब 18 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास जन्मस्थली पहुंचेंगे।
वहां करीब आधे घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में संत रविदास जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ही वाराणसी को 14316 करोड रुपए की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी के करखियांव में नवनिर्मित अमूल डेयरी प्लांट का भी उद्घाटन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications