Varanasi: खनन को लेकर दो गांव के लोगों में जमकर मारपीट, चार बाइक क्षतिग्रस्त, पिस्टल बरामद
Varanasi जिले में मिट्टी खनन के दौरान दो गांव के लोगों में शनिवार सुबह मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोग असलहा निकालकर लहराने लगे। ग्रामीणों ने असलहा लहरा रहे एक युवक को पकड़कर पीट दिए।

Varanasi जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत औसानपुर गांव में मिट्टी खनन को लेकर शनिवार सुबह दो गांव के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा असलहा लहराया जाने लगा जिससे ग्रामीण एकजुट हो गए और असलहा लहरा रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसकी पिस्टल भी छीन लिए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पिस्टल और घायल युवक को पुलिस को सौंप दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने पर लेकर पहुंची जहां दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
दरअसल, यह पूरा मामला बड़ागांव थाने के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत औसानपुर गांव का है। गांव की रहने वाली भूपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वरुणा नदी के किनारे उनकी पैतृक भूमि है। उसी भूमि से वे खनन करवाते हुई मिट्टी निकलवा रहे थे।
भूपेंद्र सिंह के खेत से सटा इंदरखापुर गांव के रहने वाले अनुज सिंह और गौतम सिंह का भी खेत है। शनिवार को भूपेंद्र द्वारा खेत में खनन करवाते हुए मिट्टी निकलवाए जाने की बात अनुज सिंह और गौतम सिंह के परिवार वालों को हुई। सूचना मिलने के बाद अनुज और गौतम के परिवार के लोग भूपेंद्र के परिवार के लोगों को मना करने के लिए पहुंचे।
रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बीच बात बड़ी तो दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। उसके बाद अनुज सिंह ने फोन कर अपने गांव और परिवार के लोगों को बुला लिया। इस दौरान दो लोग असलहा लेकर भी वहां पहुंच गए।
सूचना मिलने के बाद औसानपुर गांव के लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच असलहा लेकर पहुंचे युवक असलहा लहराते हुए मारने की धमकी देने लगे। इस बात से भूपेंद्र सिंह के पक्ष के लोग और आक्रोशित हो गए।
इस दौरान लोगों ने असलहा लहरा रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के साथ ही लोगों ने उसका पिस्टल छीन लिया। खुद को घिरता देख इंदरखापुर गांव के आने लोग किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने वहां छोड़कर पैदल ही भाग निकले। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद बड़ागांव थाने के साथ ही पीआरवी के पुलिसकर्मी भी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को पुलिस को सौंपा गया तथा उसके कब्जे से लिया गया पिस्टल भी पुलिस को दे दिया गया। उसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने पहुंची।
थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोगों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने से संबंधित तहरीर दी गई। बड़ागांव थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications