UP: कैप्सूल में सोना छिपाकर शारजहां से वाराणसी पहुंचे स्मगलर को एआईयू ने किया गिरफ्तार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर एआईयू की टीम ने शारजहां से आए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से कैप्सूल में सोना बरामद हुआ है। आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शारजहां से वाराणसी आने वाली फ्लाइट IX-184 से एक व्यक्ति एयरपोर्ट पहुंचा। एआईयू ने जब इसकी तलाशी ली तब पूरी टीम हैरान रह गयी। इसके पास से तीन कैप्सूल में सोना बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख के करीब है।

varanasi

इन दिनों पूर्वांचल में सोने की तस्करी जोरों पर हैं। इसी तरह के मामले गोरखपुर में भी देखने को मिले थे।पिछले कुछ महीनों के आंकड़े पर नजर डाले तो बांग्लादेश, म्यांमार,इटली, शारजहां से भारत में सोने की खेप आई है। सस्ते दामों पर यहां से सोना लाकर ये पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी,आजमगढ़,बलिया,बस्ती सहित कई जिलों में सप्लाई करते हैं।

पिछले माह भी वाराणसी एयरपोर्ट पर 1.40 करोड़ के सोने के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने मिक्सर ग्राइंडर और पास्ता मशीन में सोना छिपाकर रखा था। कस्टम की टीम ने स्कैन कर दोनों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान बाराबंकी के मोहम्मद कयास और बिहार के भोजपुर के राम बहादुर पासवान के रूप में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+