UP election : ओपी राजभर ने बदला अपना फैसला, शिवपुर नहीं जहूराबाद से ही लड़ेंगे चुनाव

वाराणसी, 31 जनवरी: समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित 5 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी की शिवपुर सीट से चुनाव लड़ने का अपना इरादा बदल दिया है। अब वह अपनी परंपरागत सीट जहूराबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में भी ओमप्रकाश इसी सीट से निर्वाचित हुए थे। शिवपुर सीट से अब ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर उम्‍मीदवार होंगे।

op rajbhar to contest election from ghazipur jahurabad assembly seats

ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर शिवपुर से लड़ेंगे चुनाव

Recommended Video

    UP Election 2022: OP Rajbhar का दावा- BJP के कई मंत्री मेरे संपर्क में | वनइंडिया हिंदी

    ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से और उनके बेटे अरविंद राजभर शिवपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा हरदोई के संडीला विधानसभा से प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, सीतापुर से मनोज राजवंशी मिश्रिख और बल्हा से ललिता पासवान को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया कि वह अपनी पार्टी के कई साथियों को बिना विधायक बनाए ही सरकार बनने पर मंत्री भी बनाएंगे। बता दें, शिवपुर सीट पर राजभर परिवार के मुकाबले मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भाजपा के उम्‍मीदवार हैं। अनिल राजभर ने बयान दिया था कि ओमप्रकाश राजभर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्‍त हो जाएगी।

    ओपी राजभर ने बीजेपी पर साधा निशाना

    ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा में 90 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ओपी राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह कमरे में बात करते हैं, मंच पर नहीं बोलते, लेकिन अखिलेश यादव से कमरे और मंच दोनों जगह बात हुई। बीजेपी ने गरीबों को मुफ्त इलाज देने का वादा किया था। पुरानी पेंशन बहाली पर भी सीधी बात हुई थी, लेकिन बीजेपी सभी मुद्दों से मुकर गई, इसलिए हमने 18 महीने में साथ छोड़ दिया।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+