ओपी राजभर बोले- कल्याण सिंह की लाश पर राजनीति न करे बीजेपी

वाराणसी, 25 अगस्त: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर 'लाश' पर राजनीति करने आरोप लगाया है। वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि भाजपा का यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए कलश यात्रा निकालना तो ठीक है, लेकिन कल्याण सिंह की लाश पर राजनीति न करे बीजेपी। राजभर ने आगे कहा, कल्याण सिंह के नाम पर सड़कों का नाम रखा जाना ठीक है, लेकिन अगर नाम बदले जाने से ही विकास हो जाए तो 24 करोड़ वाली आबादी के उत्तर प्रदेश का नाम अंबानी कर दें। ऐसे में सभी मालामाल हो जाएंगे।

op rajbhar said BJP should not do politics on Kalyan Singh name

मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में योगी सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने के सवाल के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि मुकदमा वापस लेने का वक्त गया। बिना हाईकोर्ट की इजाजत के मुकदमा वापस नहीं होगा। अभी सिर्फ लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना कारण बताए 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े 77 मामले वापस ले लिए हैं, जिनका संबंध ऐसे अपराधों से हैं जिनमें उम्रकैद की सजा हो सकती है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ वकील अश्वनी उपाध्याय द्वारा दायर की याचिका पर सुनवाई करने वाली है जिसमें, निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मामलों का त्वरित निस्तारण करने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किए गए वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने वकील स्नेहा कलिता के मार्फत दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य सरकार ने बताया कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के संबंध में मेरठ जोन के पांच जिलों में 6,869 आरोपियों के विरूद्ध 510 मामले दर्ज किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+