तस्कारों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद ऊंटों को राजस्थान भेजने में हुई देरी, एक ऊंट की हो गई मौत
ऊंटों को वाराणसी से राजस्थान भेजने का प्रबंध नहीं कर पाया जिला प्रशासन, एक ऊंट की हो गई मौत
वाराणसी, 24 जुलाई : वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत तस्करों से के चंगुल से मुक्त कराए गए 16 ऊंटों में से एक ऊंट की आज मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाराणसी का वातावरण ऊंटों के लिए अनुकूल नहीं था और बीमार होने के चलते उंट की मौत हुई है। इस मामले में गौ-ज्ञान फाउंडेशन के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा ऊंटों को राजस्थान भेजने का प्रबंध न किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा ऊंटों को राजस्थान भेजने का प्रबंध कर दिया गया होता तो आज एक ऊंट की मौत नहीं हुई होती।

जिलाधिकारी ऊंटों को भेजने का नहीं करा सके प्रबंध
ऊंटों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एनजीओ द्वारा पूर्व में वाराणसी न्यायालय में ऊंटों को राजस्थान भेजने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-1 ने जिला प्रशासन को 7 जुलाई को आदेश दिया था कि सभी ऊंटों को राजस्थान के सिरोही में स्थित पीपुल फॉर एनीमल आश्रय स्थल में सुरक्षित पहुंचाने का प्रबंध किया जाए। कई दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा ऊंटों को राजस्थान भेजने का प्रबंध नहीं किया जा सका। इस मामले में अधिवक्ता सौरभ तिवारी द्वारा न्यायालय में जिलाधिकारी के खिलाफ अवमानना नोटिस दाखिल की गई। इस नोटिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह कहा कि 26 जुलाई तक जिलाधिकारी यह बताएं कि ऊंटों को राजस्थान भेजने का प्रबंध क्यों नहीं किया गया, या इस संबंध अबतक में क्या कार्यवाही की गई।
27 जून को 16 ऊंट किए गए थे बरामद
बीते 27 जून को एक एनजीओ की मदद से रामनगर थाने की पुलिस ने एक वाहन से बंगाल ले जाए जा रहे 16 ऊंटों को बरामद किया था। इन ऊंटों को रामनगर थाना क्षेत्र के हाईवे के किनारे स्थित घुरहा नाला के समीप एक हाते में रखा गया। वहां पर ऊंटों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तथा उनकी स्वास्थ्य जांच करने के लिए मेडिकल टीम भी तैनात है। जिलाधिकारी द्वारा 17 जुलाई को बताया गया कि मेडिकल टीम द्वारा सभी ऊंटों का हेल्थ चेकअप किया जा रहा है, सभी ऊंट स्वस्थ हैं। फिलहाल अब एक ऊंट की मौत हो जाने के बाद मेडिकल टीम की लापरवाही भी सामने आ रही है।
इस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि कुछ ऊटों के पैरों में रस्सी के निशान से जख्म थे जिनकी चिकित्सा करने हेतु पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों की भी ड्यूटी लिखित में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा लगाई गई थी। ऊटों कर उपचार में फाउंडेशन और पुलिस की मदद ये चिकित्सक कर रहे थे। आज उन में से एक ऊंट की मृत्यु की जानकारी प्राप्त होने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को ऊंट का पोस्टमार्टम पैनल के द्वारा कराने और कोई लापरवाही फाउंडेशन या पशु चिकित्सक के स्तर पर हुई है तो उसकी रिपोर्ट कल तक देने हेतु निर्देशित किया गया है। उनको स्वयं भी मौके पर भेजा गया है। एक और ऊंट के नेगेटिव एनर्जी बैलेंस पाया गया है जिस पर उंसके इलेक्ट्रो लाइट चढ़ाया जा रहा है। जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि इस प्रकरण में दिनांक 7 जुलाई को न्यायालय द्वारा गौ ज्ञान फाउंडेशन को ये ऊंट कस्टडी में ले कर राजस्थान शिफ्ट करने के आदेश किये गए थे जिसके क्रम में एआरटीओ को वाहन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को रास्ते का चारा, संस्था को वाहन किराया अरेंज करने के आदेश किये गए थे। संस्था ने आज तक इसका कोई जवाब नहीं दिया और फिर सीधे कोर्ट में प्रस्तुत हो गई। फाउंडेशन द्वारा आदेश का अनुपालन ना करने के कारण ज़िला प्रशासन ने एसीजेएम कोर्ट के आदेश का रीविजन वरिष्ठ न्यायालय में दायर कर रखा है जिस पर वरिष्ठ न्यायालय में सुनवाई होनी है। उंसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications