वाराणसीः एनआरसी और सीएए के विरोध को लेकर शुक्रवार की शाम तक इंटरनेट सेवा ठप

वाराणसी। नागरिकता सशोधन कानून के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह हो रहे हिंसक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे से रात तक के लिए इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले में इंटरनेट, वाईफाई व ब्राडबैंड सर्विस को शाम पांच बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

nrc and cab protest varanasi internet service is blocked till evening

जिले में सभी मोबाइल कंपनियों के बीटीएस को सिलसिलेवार बंद किया जा रहा है। अफवाह को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को सड़कों पर उतारा गया है। एडीजी जोन बृजभूषण और दूसरे पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग जैसे संवेदनशील इलाकों में चक्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा जुमा की नमाज को देखते हुए खास सतर्कता बरती जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद धार्मिक भावना से लोगों को लक्ष्य बनाकर दुरुपयोग और राजनैतिक उद्देश्य से भाषण, नारेबाजी व पंफलेट न बांटें। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सभी मस्जिद के इमामों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने धार्मिक परिसर का इस्तेमाल लोगों को राजनैतिक समते दूसरे कामों के लिए न करें।

इसके अलावा रेल और रोडवेज स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर रेलवे खुफिया एजेंसी की निगाहें बनाईं हुईं हैं। कैंट और मंडुआडीह स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी लगाये गए हैं। जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ कैंट रोडवेज बस स्टैंड पर जिला पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+