Election 2024: नहीं मिले 10 प्रस्तावक? जानिए क्यों वाराणसी में नामांकन दाखिल नहीं कर पा रहे Shyam Rangeela?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद कॉमेडियन श्याम रंगीला को नामांकन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अभी हाल ही में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते हुए बताया जा रहा था की कॉमेडियन श्याम रंगीला को 10 प्रस्तावक नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते श्याम रंगीला नामांकन नहीं कर पा रहे हैं।

इसके अलावा कई अन्य तरह के मैसेज पोस्ट किए गए जिसमें यह दावा किया गया कि श्याम रंगीला को चुनाव आयोग के नियमों के बारे में जानकारी नहीं है। जिसके चलते श्याम रंगीला का नामांकन नहीं हो पा रहा है।
वहीं श्याम रंगीला ने शनिवार को वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह सोमवार को नामांकन करेंगे। सोमवार को कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के लिए भी पहुंचे लेकिन उनका नामांकन नहीं हो पाया।
अधिकारी नहीं चाहते कि नामांकन हो: सोमवार को नामांकन ना हो पाने के बाद श्याम रंगीला कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकलकर मीडिया के सवालों का जवाब दिए। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी नहीं चाहते थे कि पीएम के सामने अधिक लोग नामांकन कर पाएं।
श्याम रंगीला ने वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए यह भी दावा किया कि ज्यादातर लोगों के नामांकन खारिज कर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन चाहता है कि प्रधानपति निर्विरोध चुनाव जीतें।
लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है: कलाकार श्याम रंगीला ने कहा कि वाराणसी में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है कि एक व्यक्ति को जिताने के लिए दूसरों को नामांकन करने की अनुमति नहीं दी जा रहीं।
श्याम रंगीला ने यह भी कहा कि 14 तारीख को नामांकन का अंतिम दिन है और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन करेंगे ऐसे में हम भी पूरी कोशिश करेंगे कि किसी तरह नामांकन करें।
अब देखना यह होगा कि मंगलवार को कॉमेडियन श्याम रंगीला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने में सफल हो पाते हैं या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications