'अर्जुन' बन कर किसका वध करने निकले नीतीश कुमार?
वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ माने जाने वाला बनारस में होने वाली रैली को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने नितीश को अर्जुन और शरद यादव को कृष्ण बनाते हुए रथ पर बैठा दिया है। जदयू कार्यालयों के बाहर लगे इन पोस्टरों के बाद केवल एक सवाल उठ रहा है- यूपी की इस महाभारत में अर्जुन बनकर नीतीश किसका वध करने निकले हैं- पीएम का या यूपी के सीएम का?

असल में आज वाराणसी के पिंडरा नेशनल इंटर कालेज के मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस सभा में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। नीतीश कुमार की सभा से पहले शहर भर में उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाये हैं।
यूपी में फिर छिड़ा पोस्टर वार, योगी आदित्यनाथ बने शेर
जिसमें नीतीश को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है जो सारथी के तौर पर रथ को खींच रहे हैं। इसमें लिखा गया है कि झूठे वादों पर देश की जनता को ठगने वाली सांप्रदायिकता फैलाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान। इसके साथ ही नीतीश कुमार यूपी में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ मुहिम छेड़ने का ऐलान पोस्टर में किया गया है।
लो भई! भाजपा वाले बने "यूपी के कन्हैया कुमार"
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर अंसारी ने इस सभा से पहले कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद आज नीतीश कुमार करेंगे। अली अनवर ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में आरएसएस के फैसले से चल रही है और सभी फैसले आरएसएस ले रही है। आरएसएस देश के इतिहास को बदलना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications