UP: बच्चों को टॉफी-कॉपी देने के लिए बुलाता था कमरे में और कपड़े उतारकर करता था गंदी हरकतें, मामला दर्ज
UP Varanasi News: वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत एक एनजीओ का अध्यक्ष मासूम बच्चों को अपने कमरे में कॉपी किताब और टॉफी देने के बहाने बुलाता था और उनके साथ गंदी हरकत करता था।
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। वाराणसी में एक एनजीओ के अध्यक्ष के ऊपर गरीब परिवार की महिलाओं द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। महिलाओं का कहना है कि कॉपी किताब और टॉफी देने के बहाने एनजीओ का अध्यक्ष बच्चों को कमरे में बुलाता था।
कमरे में वह खुद अपना कपड़ा उतार देता था और बच्चों का भी कपड़ा उतार कर उनके साथ गंदी हरकत करता था। आरोपी एनजीओ के अध्यक्ष के खिलाफ बच्चों की मां द्वारा एक सप्ताह पूर्व पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं और बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को वाराणसी के लंका थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करने की सूचना मिलने के बाद मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा उसके बाद लंका पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के साथ ही आरोपी एनजीओ के अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
दरअसल, वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली अनुसूचित महिला लंका थाना क्षेत्र के संकट मोचन इलाके में एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनील शुक्ल के घर साफ सफाई का काम करती है। झाड़ू पोछा करने वाली महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि एनजीओ अध्यक्ष द्वारा उसके बच्चे को कॉपी किताब देने के बहाने बुलाया जाता था।
कमरे में बुलाने के बाद आरोपी युवक उसके बच्चे के साथ गंदी हरकत करता था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब सुनील द्वारा महिला के बच्चे से यह कहा गया कि अपने बस्ती में रहने वाले आने बच्चों को भी साथ लेकर आओ उन्हें भी कॉपी किताब तथा टॉफी दिया जाएगा।
महिला का आरोप है कि उसका बच्चे को सुनील शुक्ला द्वारा डराया और धमकाया जाता था जिसके चलते वह घर वालों को कोई बात नहीं बताया था। एक दिन जब उसके बेटे के साथ बस्ती के अन्य बच्चे भी सुनील शुक्ला के घर पहुंचे तो वह मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाने लगा।
उसके बाद वह अपने कपड़े उतार कर बिस्तर पर नग्न अवस्था में लेट गया और बच्चों के प्राइवेट पार्ट को सहलाने के साथ ही बच्चों के साथ गंदी हरकत किया। इस दौरान उसके कमरे से निकलने के बाद बच्चों द्वारा इसकी सूचना अपने परिजनों को दी गई।
सूचना मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और संकटमोचन पुलिस चौकी पर पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया लेकिन आरोपी सुनील शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी थी लेकिन गुरुवार को परिजन लंका थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने और मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ गया इसके बाद आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications