Turkey में राहत बचाव के लिए वाराणसी से भेजी गई NDRF की 51 सदस्यीय टीम

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एनडीआरएफ की 51 सदस्य टीम बुधवार को तुर्की प्रस्थान की।

Varanasi NDRF

Turkey में आए विनाशकारी भूकंप में राहत एवं बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से NDRF की 51 सदस्यीय टीम बुधवार को दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट से तुर्की के लिए प्रस्थान की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि टीम अपने साथ राहत एवं बचाव की सामग्री के साथ ही कम्युनिकेशन और अन्य सामानों को लेकर के गई है। तुर्की में राहत एवं बचाव का कार्य पूरा करने के बाद यह टीम वाराणसी वापस लौटेगी।

NDRF

वाराणसी से जाएंगे दिल्ली और दिल्ली से तुर्की
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी से तुर्की के लिए प्रस्थान करने वाली एनडीआरएफ की टीम विशेष विमान द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचेगी और दिल्ली से यह टीम तुर्की के लिए प्रस्थान करेगी। जारी सूचना में यह भी कहा गया कि 51 सदस्यीय टीम में 11 एनडीआरएफ के दक्ष जवानों को शामिल किया गया है। यह जवान राहत और बचाव में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और अपनी टीम से संपर्क स्थापित करने के लिए कम्युनिकेशन के उपकरणों को भी अपने साथ लेकर गई है।

Varanasi Airport NDRF

Recommended Video

    तुर्की के लिए वाराणसी से रवाना हुई NDRF की टीम

    जीवन रक्षक दवाएं और अन्य चिकित्सकीय मदद भी भेजी गईं
    यह भी बता दे कि तुर्की में आए विनाशकारी भूकंम में राहत बचाव के लिए इसके पहले भी भारत से एनडीआरएफ की दो टीमें तुर्की भेजी जा चुकी हैं। बुधवार को जहां वाराणसी से 51 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया वहीं मंगलवार की रात में भारतीय वायुसेना के विमान को जीवन रक्षक दवाएं और अन्य चिकित्सकीय मदद लेकर सीरिया के लिए रवाना किया गया था। एयरफोर्स का विमान सी130जे हरक्यूलिस चिकित्सा उपकरणों के साथ गाजियाबाद के हिंडन हवाईअड्डे से मंगलवार रात में ही सीरिया के लिए रवाना कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+