Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लटके-झटके' वाले बयान पर बढ़ी अजय राय की मुश्किलें, दर्ज हुआ केस, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

Congress Leader Ajay Rai: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान के बाद कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अदय राय के बयान का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।

Congress leader Ajay Rai

Congress Leader Ajay Rai: कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, अजय राय ने हाल में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर सियासी घमासान मचा हुआ है। तो वहीं, अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अजय राय के बयान का संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने अजय राय को समन जारी करते हुए इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए कहा है।

तो वहीं, अजय राय के खिलाफ सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनभद्र जिले की बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने अजय राय के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। पुष्पा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 354A, 501 और 509 के तहत केस दर्ज किया है।

तो वहीं, दूसरी तरफ लटके-झटके वाले अपने अजय राय कायम हैं। कहा कि वो किसी से भी मांफी नहीं मांगेंगे। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि, 'मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। ये हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। ये असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं?'

क्या कहा था कांग्रेस नेता अजय राय ने?
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। वो निश्चित तौर पर गांधी परिवार की सीट है और रहेगी। राहुल गांधी 2024 में वहां से चुनाव लड़े हम सब ये मांग करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+