20 मिनट में मोदी के जीत का मंत्र, दिया 1 बूथ 10 यूथ का फॉर्मूला

मोदी की लोकप्रियता इसी बात ये आंकी जा सकती है कि उनहें चंद मिनटों का सफर तय करने में उन्हें घंटों का वक्त लगा। गुलाब की पंखुड़ियों और पीले गेंदे के फूल से मोदी की सफेद गाड़ी रंगीन हो गई । हजारों की तादात में कार्यकर्ता मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए थे। मोदी का दीदार करने के लिए कोई उनके सामने बिछ रहा था तो कोई जयजयकार कर रहा था। हजारों की तादात में जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के 10 मिनट के सफर को साढें 3 घंटे के सफर में बदल दिया।
कार्यकर्ताओं से घिरे मोदी ने अपने रथ से निकलकर उनका अभिभादन किया उन्हें वी का साइन दिखाकर जीत की उम्मीद बंधाई। मोदी सिगरा स्थित पार्टी ऑफिस में महज 20 मिनट के लिए ही रुके, लेकिन इन 20 मिनटों में उन्होंने कार्यकर्तां को जीत का मंत्र दे दिया। मोदी ने जीत का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि हर के बूथ जरुरी है। अगर बूथ जीत दिया तो समझो चुनाव जीत लिया।
मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर काम करने को कहा है। काशी के हर बूथ को जीतने के लिए मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। मोदी बूथ कैंपिनिग के जरिए युवाओं को फ्रंट पूट पर लाना चाहते है। मोदी ने आकड़ों की बात करते हुए 1 बूथ मतलब 10 यूथ का फॉर्मूला दिया है। अब देखना होगा कि मोदी के इस फॉर्मूले को उनकी सेना जीत में बदल पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications