मौलानाओं के सहारे ‘गंगा पार’ करेंगे 'आप' के केजरीवाल

ऐसे में अपनी दावेदारी को और मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी की ने मुसलमानों का साथ मंगा है। केजरीवाल के समर्थन में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनका साथ देने की बात कबूल ली है। मौलानाओं के एक संगठन ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया जो बीजेपी के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अजय राय के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
बनारस के मुफ्ती बोर्ड ने बैठक के बयान में कहा कि इसने वाराणसी में केजरीवाल का समर्थन करने का निर्णय किया है। आपको बता दें कि वाराणसी में कुल 16 लाख मतदाता हैं जिनमें 18 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। केजरीवाल के समर्थन में वाराणसी मुफ्ती बोर्ड ने बयान में कहा कि बैठक में निर्णय किया गया कि झाड़ू चुनाव चिह्न पर वोट दिया जाना चाहिए ताकि इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की जीत सुनिश्चित हो सके। मौलानाओं के समर्थन से केजरीवाल की दावेदारी काफी मजबूत हो गई है। अब तक जो चुनाव एकतरफा दिख रहा था अब उसमें नया मोड़ आ गया है।
मोदी के मुकाबले केजरीवाल की दावेदारी काफी मजबूत हुई है। मुफ्ती बोर्ड बनारस के सचिव मौलाना हशीम अहमद हबीबी ने कहा कि केजरीवाल ‘ईमानदार व्यक्ति हैं और इसलिए हमने उनका समर्थन करने का निर्णय किया है। वहीं मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी ने उनका साथ देने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications