Varanasi: शादी के बाद इंतजार करती रही पत्नी, प्रेमिका को लेकर फरार हो गया पति
वाराणसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवती से शादी करने के बाद एक युवक अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

Varanasi जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवक शादी करने के बाद अपने पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। मामले मैं पत्नी द्वारा पति के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरअसल, वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ताला गांव निवासी दिलीप कुमार उसके साथ 24 जनवरी को विवाह किया।
सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि से जो भी उपहार खरीदे गए वह दिलीप अपने घर रख लिया। उस समय दिलीप और उसके परिवार के लोगों द्वारा बताया गया कि दुल्हन अभी मायके में रहेगी और धूमधाम से उसकी विदाई कराई जाएगी।
काफी समय गुजर जाने के बाद भी दिलीप और उसके परिवार वाले दुल्हन की विदाई नहीं कराए। इस मामले में दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने जब पता किया तो पता चला कि जिस युवक से शादी हुई थी वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है।
विवाहिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली युवती को लेकर बीते 2 अप्रैल को उसका पति फरार हो गया है और घर वालों से बात की जा रही है तो घर वाले भी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
युवती का कहना है कि उसका परिवार काफी गरीब है और गरीबी की वजह से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी संपन्न हुई थी। उसने कहा कि बीमार रहते हैं ऐसे में शादी करने के बाद उसका पति के साथ धोखा किया है जिस पर कार्रवाई की जाए।
यह भी बात सामने आ रही है कि इस मामले में चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा पुलिस चौकी पर दो दिन पूर्व युवती और उसके पति के परिजनों के बीच पंचायती कराई गई थी। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
वही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह करने के बाद अपने पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
इस बारे में चोलापुर थाने की पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवक और एक ही युवती कि बीते जनवरी माह में शादी हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया है।
इस मामले में विवाहिता द्वारा अपने पति के खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications