असलहे से आतंकित कर मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट

वाराणसी में मेडिकल स्टोर संचालक को असलहे से आतंकित कर तीन बदमाशों ने लूटा, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी, 10 जुलाई : लोहता थाना क्षेत्र के रोहनिया-धन्नीपुर मार्ग पर विशुनपुर गांव के समीप बीती रात्रि में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से 30 हजार नगद और उसकी दो मोबाइल, एटीएम सहित जरूरी कागजात लूट लिए। मेडिकल स्टोर संचालक अपनी मेडिकल की दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था, उसी समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उसने आरोप लगाया कि रात में ही वह पुलिस से शिकायत किया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Rambai Patel

सुनसान स्थान पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
विशुनपुर गांव के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक रामबली पटेल ने बताया कि लोहता बाजार में उनकी मेडिकल स्टोर की दुकान है। शनिवार को रात में दुकान बंद कर वह अपने घर जा रहे थे। गांव में पहुंचने पर सड़क पर खड़े एक युवक ने उनको रुकने का इशारा किया। उनको लगा कि वह रास्ता भटक गया है, कुछ पूछना चाहता है जिस पर वो रुक गए। रुकने के बाद एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी आ गये और उन लोगों ने रामबली को असलहा सटा दिए। तीनों लोगों ने उसका बैग छीन लिया और उसमें रखे 30 हजार नगद, दो मोबाइल और एटीएम कार्ड व जरूरी कागजात लेकर भाग निकले।

शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
रामबली पटेल ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तत्काल लोहता थाने पर सूचना दिया। सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। रात में ही वह थाने पहुंचे और तहरीर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी लोहता पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं इस बारे में लोहता थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच किया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कोटेदारों को लेकर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सीएम योगी, गोरखपुर से हो सकती है शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+