UP: ज्ञानवापी में जलाभिषेक से रोके जाने से नाराज किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने किया खुद का जलाभिषेक
UP News: वाराणसी जिले के ज्ञानवापी में सोमवार को जलाभिषेक की घोषणा करने वाली किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को पुलिस ने ज्ञानवापी परिसर में जलाभिषेक करने से रोक दिया। करीब आधे घंटे तक हिमांगी सखी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।
इसके बाद ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश न मिलने से नाराज हिमांगी सखी ने खुद का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर ही हाथ में त्रिशूल लेकर तांडव किया। हिमांगी सखी को तांडव करते देख वहां काफी शिवभक्त एकत्र हो गए। हालांकि बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझा कर वहां से हटाया, उसके बाद वहां माहौल शांत हुआ।

दरअसल, किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर हिमांगी सखी द्वारा रविवार को सायं काल ही यह घोषणा किया गया था कि सावन के चौथे सोमवार को उनके द्वारा ज्ञानवापी परिसर में स्थित भगवान आदि विशेश्वर के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा।
सोमवार सुबह में हिमांगी सखी दशाश्वमेध घाट पर पहुंची और वहां से मां गंगा का जल लेकर अपने सहयोगियों के साथ विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पहुंची। इसी गेट से ज्ञानवती परिसर में भी लोग प्रवेश करते हैं। हालांकि हिमांगी सखी द्वारा ज्ञानवापी परिसर में जलाभिषेक करने की बात कही जा रही थी ऐसे में उन्हें प्रवेश नहीं मिला।
सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस कर्मियों द्वारा हिमांगी सखी को अंदर जाने से रोक दिया गया। उसके बाद अपने सहयोगियों के साथ शिवांगी सखी ने वहीं पर अपने हाथ में लिए गंगाजल से खुद का जलाभिषेक किया। इसके अलावा साथ के लोगों से भी खुद का जलाभिषेक कराया।
ज्ञानवापी परिसर में दर्शन और जलाभिषेक करने की अनुमति ना मिलने के बाद किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि ' मैं उस संकल्प लेती हूं कि जब तक ज्ञानवापी मंदिर नहीं बनता है तब तक काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए नहीं आऊंगी।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानवापी में शिवलिंग अर्धनारीश्वर मुक्त हों और यह मैं यह पढ़ लेती हूं कि जब तक ज्ञानवापी में मंदिर नहीं बन जाता तब तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन नहीं करूंगी और काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर से ही प्रणाम करके वापस लौट जाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications