Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maha Kumbh 2025: वाराणसी में प्रवेश मार्गों पर बनेंगे स्वागत द्वार, लगेंगे CCTV कैमरे, ADM सिटी ने की बैठक

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज ही नहीं बल्कि काशी में भी महाकुंभ 2025 की तैयारियां चल रही हैं। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और उचित दिशा-निर्देश दे रहे हैं। शुक्रवार को भी एडीएम सिटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।

अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

Maha Kumbh 2025

उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी आएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को वाराणसी आगमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर होटलों के नाम और उनके संपर्क नंबर क्षेत्रवार प्रदर्शित किए जाएं।

प्रवेश मार्गों पर बनेंगे स्वागत द्वार
इसके अलावा उन्होंने प्रयागराज से वाराणसी आने वाले प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वागत द्वार बनाने के साथ ही प्रमुख राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरहेड और कैंटिलीवर लगाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही वाराणसी के सभी होटलों एवं पेइंग गेस्ट हाउसों का नक्शा, पर्यटन स्थलों की सूची एवं कुंभ से संबंधित प्रचार सामग्री की व्यवस्था की जाए। महाकुंभ 2025 के दौरान हाईवे के अलावा शहर में भी कई जगह इसके प्रचार प्रसार की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

हाईवे पर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

महाकुंभ में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे के साथ ही जिले के बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे इसके अलावा पूछताछ केंद्र भी बनाया जाएगा। इसे लेकर एसीपी राजातालाब द्वारा शुक्रवार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है।

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ आने-जाने वाले मार्ग पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की सीमा पर रखोना में पूछताछ केंद्र बनाया जाएगा, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। हेलो, ताकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+