Love affair: बीए की छात्रा को राजमिस्त्री से हुआ प्यार, दोनों की प्रेम कहानी सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Love affair: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के मिर्जापुर थाने से प्रेम प्रसंग की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मिर्जामुराद इलाके में एक स्नातक की छात्रा को राजमिस्त्री से प्यार हो गया। इस मामले की जानकारी परिजनों को जब हुई तो परिजनों द्वारा पाबंदी लगाई गई। ऐसे में दोनों थाने पहुंच गए।

थाने पर पहुंचने के बाद दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात पुलिस से कही, दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और देर तक पंचायत हुई अंत में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।

love-affair-ba-student-fell-in-love-with-a-mason

शादी हो जाने के बाद भी दोनों के परिजन उनकी शादी से खुश नहीं थे, ऐसे में अपनी प्रेमिका को लेकर उसका प्रेमी अपने ननिहाल चला गया। फिलहाल यह पूरी घटना मिर्जामुराद इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अंतरजातीय विवाह होने के कारण भी लोगों द्वारा इसे लेकर तरह-तरह की बात की जा रही है।

दरअसल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव का रहने वाला राजगीर मिस्त्री मुन्नू चौहान की अपने ही पड़ोस के एक गांव के रहने वाले युवक से गहरी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि मुन्नू जहां उसके घर पर आता जाता था। इसी बीच राजगीर मिस्त्री और उसके दोस्त की बहन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

उसके दोस्त की बहन इलाके में स्थित एक महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा थी। पढ़ने जाने के दौरान भी मुन्नू उससे मुलाकात करता था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने की ठान ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम की जानकारी होने के बाद परिजनों द्वारा पाबंदी लगाई गई।

परिजनों के पाबंदी लगाने के बाद दोनों नाराज हो गए उसके बाद सोमवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच गए। मिर्जामुराद थाने पहुंचने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और बालिग हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, जबकि परिवार वाले शादी करने के लिए राजी नहीं हैं।

दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों शादी के जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन थाने पर पहुंचे उसके बाद काफी देर तक पंचायत चलती रही। परिजन किसी भी कीमत पर दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने खुद ही थाने के समीप स्थित गणेश मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका फोटो वीडियो बनाया जबकि परिवार वाले वहां से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+