Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के सामने वाराणसी में सत्यपाल मलिक को उतार सकती है कांग्रेस, चर्चा तेज

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा चुकी है। इस सूची में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है।

इंडिया अलायंस की ओर से अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल को टिकट दिया था, लेकिन टिकट देने के अगले ही दिन कांग्रेस और सपा ने गठबंधन कर लिया।

lok-sabha-elections-2024-congress-may-field-satyapal-malik-in-varanasi-against-pm-modi

कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के बाद वाराणसी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। इस सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पार्टी इस सीट पर उम्मीदवार के लिए सर्वे करा रही है।

यह भी बता दें कि सपा कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस के नेता और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किया था। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का नाम सामने आया था।

हालांकि मौजूदा समय में भी चर्चा चल रही है कि वाराणसी से कांग्रेस अजय राय को उम्मीदवार बना सकती है लेकिन इसी बीच पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया है। कहा जा रहा है कि अब इस सीट पर इंडिया गठबंधन द्वारा सतपाल मलिक को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि वाराणसी लोकसभा सीट से यदि सतपाल मलिक को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारती है तो लड़ाई दिलचस्प हो सकती है। हालांकि अभी तक इस सीट पर 2004 में कांग्रेस राजेश मिश्रा सांसद चुने गए थे।

उसके बाद नए परिसीमन जारी होने के बाद वाराणसी संसदीय सीट के कुछ विधानसभा चंदौली तो कुछ मछलीशहर संसदीय सीट में शामिल हो गए। उसके बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुरली मनोहर जोशी चुनाव जीते।

वहीं साल 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुनाव जीत रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बार फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+