मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे तेज बहादुर, नामांकन खारिज होने पर क्या बोले?
Varanasi News, वाराणसी। वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा-बसपा (गठबंधन) के प्रत्याशी तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) का नामांकन रद्द हो गया है। निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया। अब शालिनी यादव सपा की तरफ से चुनावी मैदान में मोदी को टक्कर देंगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने तेज बहादुर को बुधवार दोपहर 11 बजे तक दस्तावेज जमा करने का समय दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

दिए थे दो नोटिस
जानकारी के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी ने बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर को दो नामांकन पत्रों में अलग-अलग जानकारी देने के बाद उन्हें नोटिस दिया गया था। निर्वाचन अधिकारी ने 24 घंटे में बीएसएफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत होने के लिए कहा था। तेज बहादुर को कहा गया है कि बीएसएफ से प्रमाणपत्र लेकर आएं, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उन्हें नौकरी से किस वजह से बर्खास्त किया गया। जांच में पाया गया कि तेज बहादुर यादव ने पहले नामांकन में ‘भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन पद धारण करने के दौरान भ्रष्टाचार या अभक्ति के कारण पदच्युत किया गया' के सवाल पर हां में जवाब दिया और विवरण में 19 अप्रैल, 2017 लिखा है।

तेज बहादुर ने दिया नोटिस का जबाव
वहीं, दूसरे नामांकन में शपथ पत्र प्रस्तुत कर पहले नामांकन में गलती से हां लिख दिया गया, बताया है। शपथ पत्र में बताया कि तेज बहादुर यादव सिंह पुत्र शेर सिंह को 19 अप्रैल, 2017 को बर्खास्त किया गया, मगर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा पद धारण के दौरान भ्रष्टाचार एवं अभक्ति के कारण पदच्युत नहीं किया गया है। ऐसे में बनारस के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना पक्ष रखने को कहा था।

निर्वाचन अधिकारी ने किया नामांकन खारिज
निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर को दो नोटिस जारी किए थे। जिसका जबाव तेज बहादुर को बुधवार दोपहर 11 बजे तक देने था। तेज बहादुर 11 बजे अपने वकील के साथ आरओ से मिलने पहुंचे। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया। तेज बहादुर ने बताया कि उन्होंने अपने सारे कागज पेश कर दिए, लेकिन दबाव के चलते उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। अब शालिनी यादव सपा की तरफ से चुनावी मैदान में मोदी को टक्कर देंगी। नामांकन पत्र के नोटिस के जवाब देने के दौरान तेज बहादुर के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने समर्थकों को कचहरी परिसर से बाहर कर दिया।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
जन्मदिन की बधाई या सियासी तंज? CM को 28% आरक्षण याद दिलाते ही बढ़ी हलचल—जानिए पूरा मामला -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications