वाराणसी में जानिए कहां आसानी से मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, दिखाने होंगे ये दस्तावेज

वाराणसी, मई 14: कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरें सभी जिलों से सामने आ रही है। तो इसी बीच वाराणसी जिले से एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। अब यहां रेमडेसिविर इंजेक्शन जरूरतमंद लोगों आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। ये मुमकिन हुआ है, वाराणसी प्रशासन की पहल से।

Know where you will easily get Remdesivir Injection in Varanasi

दरअसल, वाराणसी जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब में रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के ज़रिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था लागू की है। यानी अब कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति केवल कुछ कागज लेकर राइफल क्लब में पहुंच जाए उसे रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के ज़रिए रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल जाएगा। ये सुविधा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

इस बारे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में अब रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को आसानी से रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल जाए इसके लिए रायफल क्लब में काउंटर बनाया गया है। निबंधन विभाग के उप निबंधक डॉ राजकरन और दो लिपिक रामशंकर सिंह और सतीश श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। 14 मई से अगले आदेश तक रायफल क्लब के इस काउंटर से मरीज के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जाएंगे।

देने होंगे ये दस्तावेज है
रायफल क्लब से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए मरीज के परिजनों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अलावा संक्रमित मरीज का आधार या वोटर आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। मरीज के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की अधिकतम 6 वॉयल ही मिल सकेगी। एक बार में उन्हें 3 इंजेक्शन की वॉयल मिलेगी। जिला प्रशासन ने इसके प्रति वॉयल इंजेक्शन की कीमत 1800 रुपए निर्धारित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+