कांग्रेस नेता भी जय श्रीराम बोलते हैं, राशिद अल्वी किनको राक्षस कह रहे हैं: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

वाराणसी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के 'जय श्रीराम का नारा लगाकर देश को गुमराह करने वाले मुनि नहीं राक्षस' बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार हिंदुओं का अपमान करने पर उतारू हो गए हैं। सलमान खुर्शीद की किताब और राशिद अल्वी का बयान आने के बाद इनको एक मिनट देरी किए बगैर पार्टी से निष्कासित कर देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए। कहा कि जय श्रीराम तो कांग्रेस में भी कई सारे लोग बोल रहे हैं। यदि वह राम भक्त हैं और जय श्री राम बोलने वाले हैं तो वह किन-किन को राक्षस कह रहे हैं, यह जरा स्पष्ट कर दें। कांग्रेस के लोग भी जय श्री राम बोलते हैं, क्या वह राक्षस हैं या हम सब राम मंदिर निर्माण में आंदोलन के सिपाही रहे हैं, हम लोग राक्षस हैं, या जो करोड़ों की संख्या मैं साधु संत हैं वह राक्षस हैं, राक्षस किसको वे समझते हैं, कांग्रेस इस पर जवाब दे।

Keshav Maurya asked who is demon let Rashid Alvi clear it

यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने राशिद अल्वी के बयान पर कहा कि निश्चित रूप से जो लोग कह रहे थे कि राम काल्पनिक हैं, वह कह रहे थे कि रामसेतु और रामेश्वरम काल्पनिक है, वह राम भक्त तो नहीं हो सकते हैं, हो सकता है उनका इशारा उसी तरफ हो। अखिलेश यादव और ओवैसी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि इस प्रदेश में कोई हैदराबाद से आकर सांप्रदायिक सोच ला रहा है। कोई जिन्ना वादी सोच का तुष्टीकरण करके वर्ग विशेष के वोट की राजनीति करना चाहता है, अब यह सब यहां नहीं चलेगा।

Recommended Video

    Congress नेता Rashid Alvi ने Jai Shri Ram कहने वालों की तुलना राक्षस से की? | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा था कि आज जो जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं, वे देश को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग मुनि नहीं हैं, राक्षस हैं। उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही हैं। भोपाल सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विक्षिप्तों की पार्टी बन गई है। हिंदुत्व, हिंदू, सनातन धर्म की बातें इनकी समझ से परे हैं। उन्होंने राशिद अल्वी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि राशिद अल्वी का बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दिखाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+