Kashi Vishwanath मंदिर के पूर्व महंत ने संत-महंत या धर्मगुरु को काशी का मेयर बनाने की उठाई मांग

Kashi Vishwanath मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है कि इस बार निकाय चुनाव में काशी से संत महंत या धर्मगुरु को मेयर बनाया जाए

Kashi Vishwanath मंदिर के पूर्व महंत द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है कि धर्म संस्कृति की नगरी काशी में संत महंत या धर्मगुरु को मेयर बनाया जाए। मंगलवार को वाराणसी में पत्रकार वार्ता में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में किसी भी संत महंत या धर्मगुरु को मेयर नहीं बनाया गया है, ऐसे में इस बार अच्छा मौका है और अब समय आ गया है कि इस पर विचार किया जाए।

Kulpati Tiwari Varanasi

पीएम का संसदीय क्षेत्र इसलिए करें विचार
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी की जनता ने सांसद चुना और वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का वाराणसी में आगमन होता रहता है और मुख्यमंत्री भी महीने में एक दो बार वाराणसी जरूर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए और किसी भी महिला या पुरुष संत महंत या धर्मगुरु को वाराणसी का मेयर बनवाया जाना चाहिए।

कई संत-महंत धर्मगुरु करेंगे समर्थन
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कई बार सामान्य और पिछड़े वर्ग के लोगों को मेयर बनने का अवसर मिला है। देश में वर्तमान में जिस तरह का माहौल चल रहा है ऐसे माहौल में इस बार वाराणसी का मेयर किसी संत महंत याद धर्मगुरु को बनाया जाए। यदि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसा प्रयास किया जाता है और इस मामले को लेकर गंभीरता से विचार किया जाता है तो काशी के कई संत महंत और धर्मगुरु इसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

गली-गली में मंदिर और संत-महात्मा
उन्होंने कहा कि काशी ही एक ऐसी नगरी है जिसे मंदिरों का शहर कहा जाता है यहां गली-गली और कण कण में मंदिर बने हुए हैं। साधु संतों के कई मठ और आश्रम हैं और कई तीर्थ पुरोहित भी काशी में रहते हैं। इसके अलावा काशी हिंदू विश्वविद्यालय और मां गंगा भी हैं। ऐसे में काशी के धर्मगुरुओं और संत महंतों की आवाज को सुना जाए और इस बार संत समाज के धर्मगुरु को मेयर पद तक पहुंचने के लिए अवसर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+