काशी विश्वनाथ कोरिडोर का आज भव्य उद्घाटन, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा, जानिए पूरा कार्यक्रम

वाराणसी, 13 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ कोरिडोर का एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन करेंगे। इस भव्य कोरिडोर के बनने के बाद माना जा रहा है कि काशी में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। आज इस कोरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता को सौंप देंगे। कोरिडोर को काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास बनाया गया है जिसमे पारंपरिक शिल्प कौशल का इस्तेमाल करते हुए इसे भव्य तरीके से तैयार किया गया है। कोरिडोर के बनने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अनुसार पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से हो सके इसके लिए पुलिसकर्मियों की टुकड़ी मंदिर परिसर और आस-पास गश्त कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य हिस्सा ले सकते हैं।

kashi

Recommended Video

      Kashi Vishwanath Corridor: PM Modi के Varanasi दौरे से पहले की गई भव्य तैयारियां | वनइंडिया हिंदी

      51000 जगहों पर लाइव प्रसारण

      बता दें कि काशी विश्वनाथ कोरिडोर को 339 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ककहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर तकरीबन एक बजे यहां पहुंचेंगे और विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंग। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। देशभर के 51 हजार स्थानों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रमुख शिव मंदिरों में एलईडी लगाई गई है। गौर करने वाली बात है कि मार्च 2019 में विश्वनाथ गलियारे की आधारशिला रखी गई थी।

      जबरदस्त तैयारी

      आज होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की जबरदस्त तैयारी की गई है। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने काशी की भव्यता को मुख्यमंत्रियों को दिखाने की इच्छा जाहिर की थी। पीएम मोदी सोमवार को सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे, यहां पर एक अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। प्रधानमंत्री इसके बाद भैरव मंदिर और फिर कोरिडोर से होते हुए घाट तक जाएंगे।

      भव्य आतिशबाजी और लेजर शो

      बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 मार्च 2019 को इस कोरिडोर की आधारशिला रखी थी। यह कोरिडोर मुख्य मंदिर को ललिता घाट से जोड़ता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधू-संत भी हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सोमवार की शाम को क्रूज पर मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठकरेंगे और क्रूज से ही प्रधानमंत्री गंगा जी की आरती को देखेंगे, जिसके बाद यहां पर आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम को क्रूज से ही देखेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+