होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली छात्रा की लाश, प्रेमी बोला- हम दोनों नशे में थे लेकिन...

वाराणसी। वाराणसी के होटल अशोका के एक कमरे से सोमवार तड़के गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। होटल स्टाफ ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी तो आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। होटल स्टाफ से कमरा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए।

होटल मालिक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

होटल मालिक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

दरसअल, कमरे में होटल के मालिक अमित सिंह शहर के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका के साथ रविवार शाम से थे। प्रेमिका श्वेता सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा थी और अक्सर ही यहां आया करती थी। सोमवार तड़के 5 बजे होटल के स्टाफ ने पुलिस को कॉल कर होटल के कमरे में गोली चलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो बेड पर श्वेता की कंबल से ढकी लाश पड़ी थी।

प्रेमी ने कबूल किया जुर्म, कहा- हम दोनों नशे में थे

प्रेमी ने कबूल किया जुर्म, कहा- हम दोनों नशे में थे

बेड के एक ओर पिस्टल पड़ी थी, वहीं दूसरी ओर होटल मालिक अमित सिंह खड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अमित को गिरफ्तार कर लिया। अमित ने जुर्म कबूल करते हुए कहा, पार्टी चल रही थी हम दोनों नशे में थे, न जाने क्या हुआ कि गोली चल गई।

केस दर्ज, प्रेमी गिरफ्तार

केस दर्ज, प्रेमी गिरफ्तार

चेतगंज की सीओ अंकिता सिंह ने बताया कि होटल स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि सुबह 5 बजे अमित रिसेप्शन काउंटर पर आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर गए और प्रेमिका को गोली मार दी। वहीं, आरोपी ने स्वीकार किया है कि नशे में सब हो गया। पुलिस ने मृतका के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+