वाराणसी में फिर होगा काशी तमिल संगमम, 1400 लोग होंगे शामिल, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

वाराणसी में एक बार फिर काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जाना है। इस बार यह आयोजन वाराणसी में गंगा नदी के किनारे बने नमो घाट पर होगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वाराणसी में 17 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। इस आयोजन में तमिलनाडु और पुडुचेरी से 14 साल से अधिक लोग शामिल होने के लिए आएंगे जिसमें शिक्षक छात्र कारोबारी कलाकार सहित अन्य लोग भी शामिल रहेंगे।

kashi-tamil-sangamam-will-be-held-again-in-varanasi-1400-people-will-participate

वाराणसी में होने वाले काशी तमिल संगमम की तैयारी की समीक्षा करने के लिए तथा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की टीम शनिवार को वाराणसी पहुंची। वाराणसी में अधिकारियों संग बैठक कर आयोजन की तैयारी के बारे में जानकारी ली गई।

अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में जो भी परियोजनाएं अभी पूरी नहीं हुई है उनको युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया गया है। परियोजनाओं को पूरा करने के बाद हैंड ओवर करने के साथ ही तैयारी पूरी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

पीएम दे सकते हैं करोड़ों की सौगात
वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी जौनपुर नेशनल हाईवे पर 30 एकड़ में 475 करोड़ की लागत से बनने वाले अमूल प्लांट का उद्घाटन किया जा सकता है। इसके अलावा 166 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर बनाए गए फुलवरिया फोर लेन का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन कर सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी को 2000 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+