Kashi ki galiyaan: गजब! पैसे देने बाद ग्राहक निहारते हैं 'आसमान', ऊपर से टोकरी में आता है सामान- Video Viral
Kashi ki galiyaan ऐसी हैं जहां एक से एक अजूबे और जुगाड़ देखने को मिलते हैं। ऐसी ही एक दुकान वीडियो प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ट्वीट किया है, जिसमें रस्सी और टोकरी के सहारे खरीदारी होती है
Kashi ki galiyaan विश्व विख्यात हैं। काशी की गलियों में सुबह से टहलते-टहलते कब शाम हो जाती है, इसका एहसास नहीं होता। वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शादी में जरूर आना' का गाना 'तू बन जा गली बनारस की मैं शाम तलक भटकूं तुझ में' ऐसे ही नहीं लोगों की जुबान पर आता है। वैसे तो बनारस की गलियों में बहुत कुछ ऐसा है जो विश्व में कहीं भी देखने को नहीं मिलता। गलियों में एक से एक से एक अजूबे और एक से एक जुगाड़ देखने को मिलते हैं। एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मकान के प्रथम तल पर दुकान है रस्सी के सहारे खरीदारी होती है।

आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर ने किया ट्वीट
काशी के पक्के महाल इलाके में मकान के प्रथम तल पर एक दुकान है। इस दुकान से खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को रस्सी में बांधी गई टोकरी या पॉलिथीन के पैकेट में रुपए रखने के साथ ही सामानों के आर्डर दिए जाते हैं। सामानों के लिए रुपए रखने और आर्डर देने के बाद दुकानदार रस्सी के सहारे बंधी हुई टोकरी को ऊपर खींच लेता है और फिर रुपए लेने के बाद ग्राहक का सामान टोकरी में रखकर नीचे लटका देता है। आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र द्वारा शनिवार को इस दुकान में ग्राहक द्वारा पानी की बोतल खरीदते समय का एक वीडियो ट्वीट किया गया।
कोई कह रहा गज़ब बनारस तो लाजवाब
प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा द्वारा इसका वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों द्वारा इस वीडियो काे ट्वीट करने के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर शेयर किया गया। वीडियो देखने के बाद लोगों द्वारा इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे अद्भुत काशी बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह बनारस है यहां कुछ भी हो सकता है और कोई लाजवाब कह रहा है।
...तो इसलिए लगाए जुगाड़
काशी की गलियों में रहने वाले लोग बताते हैं कि गलियां काफी सकरी हैं और सकरी गलियों में दुकान के सामाने गाड़ी खड़ी करने और बैठने की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में जगह कम होने के चलते गलियों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दुकानदार बताते हैं कि इस जुगाड़ का इजाद करने के बाद ग्राहक अपनी गाड़ी पर ही खड़े रहते हैं और जरूरत पड़ने व किसी के आने-जाने पर अपने वाहन को आगे पीछे भी कर लेते हैं। प्रथम तल पर दुकान होने के चलते दुकानदार आसानी से टोकरी के सहारे सामान दे देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications