लड़कियों को किडनैपिंग और रेप से बचाएगी ये जींस

jeans
नयी दिल्ली। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस जारी है। रोज नए-नए मामले सामने आते है। नए-नए एप्स और हेल्पलाइन नबंर जारी किए जा रहे है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में कोई गिरावट नहीं आ रही है। वाराणसी की दो लड़कियों ने महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नई पहल करते हुए एक ऐसी जींस तैयार की है जिसे पहनकर वह अपने को किडनैपिंग से बचा सकती हैं।

एक अखबार की खबरक के मुताबिक लहुराबीर की रहने वाली दीक्षा पाठक और अंजलि श्रीवास्तव ने मिलकर ऐसी जींस बनाई है, जिसमें वॉकी टॉकी डिवाइस लगा है। किडनैपिंग या छेड़छाड़ के समय इसका बटन दबाते ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल चला जाएगा। इसके बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी मदद कर सकती है।

कंप्‍यूटर साइंस की छात्रा दीक्षा और इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन की छात्रा अंजलि ने मिलकर ये कास तरह की जींस तैयार की है। इन दोनों की मेहनत से तैयार यह इस स्पेशल जींस को बनाने में केवल 200 रुपए लगे हैं। दोनों ल ड़कियों ने इस जींस में एक सेंसर माइक लगाया है, जिसकी फ्रिक्वेंसी काफी तेज है। इसके सर्किट में मोबाइल चिप भी लगाया गया है। इस चिप में इमरजेंसी नंबर सेट किया जा सकता है। मुसीबत के वक्त इसे दबाते ही संबंधित व्यक्ति को कॉल चला जाएगा।

जब तक कॉल रिसीव नहीं होगा, तब तक वाइब्रेशन होता रहेगा। इतना ही नहीं इस जींस में एक कैमरा भी लगा है जो डिवाइस के स्विच को ऑन करते ही आरोपी की वीडियो बनाना शुरु कर देगा और अलग-अलग फाइल के जरिए चिप में सेट नंबरों पर पहुंच जाएगा। कम कीमत वाली इस जींस को ज्यादा से ज्यादा तीन महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। जींस के तैयार होने के बाद इसकी तकनीकी जांच कर इसे जल्द बाजार में उतरने की तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+