Israel-Hamas War: इजराइल के समर्थन में वाराणसी में हुई प्रार्थना, भारत माता के लगे जयकारे
Israel-Hamas War: इजराइल और हमारे बीच चल रहे युद्ध के दौरान इजराइल के समर्थन में नमामि गंगे संस्था की ओर से शनिवार को वाराणसी में विशेष गंगा आरती की गई। इस दौरान संगठन के लोगों ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आतंकवाद को जड़ से नष्ट करने की प्रार्थना की।
नमामि गंगे के सदस्यों द्वारा गंगा आरती के दौरान इजराइल में फिर से सुख शांति और समृद्धि होने की मां गंगा से प्रार्थना की गई। इस दौरान संस्था के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फोटो को साथ लेकर संदेश दिया कि भारत इसराइल के साथ है।

इस दौरान नमामि गंगे के सदस्य दोनों देशों के झंडे भी लिए हुए थे। संगठन के काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को विशेष गंगा आरती कर इजराइल का समर्थन करते हुए वहां के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई।
राजेश शुक्ला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम्, शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। ऐसे में भारत इजराइल के साथ मिलकर आतंकवाद को जड़ से नष्ट करने के लिए संकल्पित है। लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि मां गंगा के विशेष आरती के दौरान विश्व शांति की प्रार्थना अभी की गई है।
यह भी बता दें कि वाराणसी में इसके पहले दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती में भी इजराइल का समर्थन करते हुए पूजा पाठ और गंगा आरती की गई थी। इसके अलावा वाराणसी के कई अन्य इलाकों में भी इजरायल के समर्थन में पूजा पाठ और प्रार्थना की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications