Kashi से Kathmandu के लिए IRCTC का विशेष पैकेज, ऐसे हो रही है बुकिंग
Kashi से Kathmandu के लिए IRCTC द्वारा इंटरनेशनल टूर पैकेज लांच किया गया है, जिसकी बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा के इच्छुक लोग ऑनलाइन व काउंटर से बुकिंग करा सकते हैं
Kashi से Kathamandu के भ्रमण के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। IRCTC द्वारा एक इंटरनेशनल टूर पैकेज जारी किया गया है, इस पैकेज के द्वारा जो भी यात्री या पर्यटक काशी से काठमांडू के लिए सफर करना चाहते हैं, वे आईआरसीटीसी के वेबसाइट से ऑनलाइन या हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बुकिंग करा सकते हैं। इसकी बुकिंग वाराणसी समेत आसपास के अन्य जनपदों से कोई भी यात्री कर सकता है, बस निर्धारित समय पर यात्रा के लिए उनको वाराणसी पहुंचना होगा।

इन स्थानों पर कराया जाएगा दर्शन
जारी सूचना में बताया गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 19 दिसंबर से प्रारंभ होगा और 23 दिसंबर को सभी लोग वापस लौट जाएंगे। इस टूर पैकेज में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में सबसे पहले दिन दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा बौद्धनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, दरबार स्क्वायर, विंध्यवासिनी मंदिर, बुधा नीलकंठ मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव की गुफा में गुप्तेश्वर महादेव का दर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दर्शन कराए जाएंगे।
पांच दिन और चार रात की हवाई यात्रा
पांच दिन और चार रात की इस हवाई यात्रा के दौरान मंदिरों में दर्शन पूजन कराने के साथ ही हिमालय की पहाड़ियों से सूर्योदय का प्रदर्शन भी कराया जाएगा। जारी सूचना में यह भी बताया गया कि नेपाल के 3 सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और वहां पर खाने के लिए भारतीय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। आईआरसीटीसी द्वारा जारी पैकेज के अनुसार यदि होटल के कमरे में व्यक्ति अकेले ठहरना चाहेंगे तो इसके लिए उन्हें 38100 रुपए देने पड़ेंगे, दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर यह शुल्क प्रति व्यक्ति 30200 रुपए लिया जाएगा। इसी तरह एक ही कमरे में तीन व्यक्ति यदि करेंगे तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 29000 रुपए लिया जाएगा।
इस तरह कर सकते हैं बुकिंग
जो भी यात्री आईआरसीटीसी द्वारा जारी इस अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं वे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctorism.com पर लॉगिन करने के बाद बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बुकिंग करने वाले यात्री किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रिचा शर्मा 8287930922, धनंजय तिवारी 8595924274 के नंबर पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications