Varanasi: पेशाब करने पर कट रहा चालान, Social Media पर वायरल हो रही है 100 रुपये की रसीद, जानिए क्या है हकीकत

वाराणसी में खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब खुले में पेशाब करने वालों का चालान करते हुए नगर निगम की टीम जुर्माना वसूल रही है।

Varanasi nagar nigam news

Varanasi में खुलेआम पेशाब करने वाले लोगों के खिलाफ अब नगर निगम सख्ती से पेश आ रहा है। जहां-तहां पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं है, पकड़े जाने पर नगर निगम अब उनसे जुर्माना वसूल रहा है।

ऐसी ही एक रसीद सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार को सायं काल खुले में पेशाब करने वाले एक पराठे का ठेला लगाने वाले का नगर निगम की टीम द्वारा चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।

चालान काटने के बाद बकायदा पेशाब करने वाले व्यक्ति को रसीद भी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि जी-20 के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा ऐसा सख्त कदम उठाया गया है।

दरअसल, वाराणसी में जहां-तहां खुले में अक्सर पेशाब करते हुए लोगों को देखा जाता है। नगर निगम की टास्क फोर्स द्वारा कई बार लोगों को पकड़ने के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया। बावजूद इसके लोग नहीं माने।

ऐसे में अब नगर निगम ऐसे लोगों का चालान काटते हुए जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सायंकाल नगर निगम की टीम क्षेत्र में भ्रमण करने निकली थी।

टीम चेतगंज क्षेत्र में पहुंची उसी समय वहां पर ठेला लगाने वाला एक व्यक्ति सड़क के किनारे पेशाब करता हुआ मिल गया। नगर निगम की टीम ने उसे पकड़ लिया और 100 रुपए की चालान रसीद काटते हुए उसे थमा दिया।

अब वही रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नगर निगम की टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि शहर में इधर उधर गंदगी ना करें और यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी मनजीत पटेल द्वारा बताया गया कि शहर में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में जुर्माना वसूलना गलत है। पहले शौचालय का निर्माण करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं यूरिनल और शौचालय बनाए गए हैं उनमें गंदगी रहती है या ताला बंद रहता है। नगर निगम की टीम द्वारा इसपर भी ध्यान देना चाहिए। यूरिनल की व्यवस्था होने पर लोग खुद ब खुद जागरूक हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+