ट्रेन में बम होने की सूचना पर परेशान हुई पुलिस, वाराणसी और जौनपुर में की गयी जांच

वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस संख्या 14853 में बम की सूचना मिलने पर पुलिस काफी परेशान हुई। जिस समय बम की सूचना मिली उस समय वाराणसी कैंट स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हो गयी थी।

वाराणसी‚ 7 जुलाई : प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व बुधवार सायंकाल वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस संख्या 14853 में बम की सूचना मिलने पर पुलिस काफी परेशान हुई। जिस समय बम की सूचना मिली उस समय वाराणसी कैंट स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हो गई। सूचना मिलने के बाद बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया जहां पुलिस और रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा जांच किया गया। उसके बाद आगे जाने पर जौनपुर में भी ट्रेन की एक-एक बोगी की जांच की गई। कोई भी संदिग्‍ध वस्तु न मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

Marudhar Express

बलिया निवासी बीएचयू के छात्र ने फोन करके दी थी सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलिया निवासी बीएचयू के छात्र अखिलेश पांडेय ने दो युवकों को बात करते सुना था कि मरुधर एक्सप्रेस में की एक बोगी में बम है। उसने इसकी सूचना लंका स्पेक्टर वेद प्रकाश राय और डायल 112 पर फोन करके दिया। इंस्पेक्टर लंका द्वारा उच्चाधिकारियों के साथ ही रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से खुलकर निकल चुकी मरूधर एक्‍सप्रेस को बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। वहां जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा ट्रेन की बोगियों में जांच की गई। काफी देर तक जांच करने के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

जौनपुर में एक घंटे तक की गयी जांच

ट्रेन जब जौनपुर स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही मौजूद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते के द्वारा करीब एक घंटे तक जांच की गई। यहां सुरक्षाबलों ने कई चक्र में एक-एक बोगी की तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रेन में कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जौनपुर में जांच पूरी हो जाने के बाद कोई संदिग्‍ध वस्‍तु न मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। संदिग्ध वस्तु ना मिलने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि सुरक्षाबलों द्वारा जांच के दौरान यात्री भी डरे सहमे नजर आए। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर को किसी ने ट्रेन में एक कोच के अंदर बोरी में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी थी। वाराणसी और जौनपुर में ट्रेन की बोगियों की गयी‚ ट्रेन से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - नंगे पैर सड़क पर जा रहा था ठेला वाला, पुलिसवाले ने किया ऐसा काम, लोग बोले-सलाम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+