UP Varanasi News: पानी में उतरे करंट से तड़प रहा था मासूम, बुजुर्ग ने चतुराई से बचाई जान, देखें Video
UP Varanasi News: वाराणसी में बरसात के दौरान सड़क पर जमा पानी में करंट उतरने से मंगलवार को एक बालक उसकी चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद बालक छटपटाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। [Video नीचे है।]
हालांकि एक बुजुर्ग वहां पहुंचा और वह डंडे के सहारे मासूम बच्चे को पानी से खींच कर बाहर निकला जिससे उसकी जान बच सकी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर तारीफ की जा रही है।

दरअसल, यह पूरी घटना वाराणसी जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के हबीबपुरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला जितेंद्र अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ हबीबपुरा में किराए पर रहता है। मंगलवार की सुबह में उसका 5 वर्षीय बेटा कार्तिक कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर निकला हुआ था।
बताया जा रहा है कि कार्तिक जब बाहर निकाला इस दौरान बरसात हो रही थी। बरसात के दौरान सड़क पर वर्षा जल भी जमा था। बताया जा रहा है कि समीप में ही टेलीफोन का एक खंभा भी था जिसमें करंट उतर रहा था। टेलीफोन के खंभे से उतर रहा करंट पानी में फैल रहा था और वहां से गुजरते समय कार्तिक उसी पानी से होकर जा रहा था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
पानी में गिरकर बच्चा छटपटाने लगा तो उसे देख कर लोग हैरान रह गए कुछ लोग वहां रुक गए हालांकि किसी ने बच्चे को बचाने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच कल्लू नामक सब्जी विक्रेता वहां से गुजर रहे थे। कल्लू ने बच्चों को छटपटाते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत समय गुजारे बगैर उसे बचाने के लिए आगे बढ़ गए।
उन्होंने लकड़ी के डंडे के सहारे मासूम बच्चे को पानी से खींच कर बाहर निकाला। वहां से बाहर निकालने के बाद मासूम की जान बच पाई। इस मामले में अवर अभियंता जमुना यादव की तरफ से दी गई तहरीर में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
देखें Video:-
वहीं यह पूरी घटना समीप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा बुजुर्ग सब्जी विक्रेता कल्लू की जमकर तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications