IND vs PAK: वाराणसी में बालिकाओं ने ढोल बजाकर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए की प्रार्थना, देखें Video
India vs Pakistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच आज महामुकाबला होने वाला है। ऐसे में वाराणसी के रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है।
वाराणसी में अलग-अलग जगह पर लोग अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं। वाराणसी के कुछ मंदिरों में भी लोगों द्वारा पूजा पाठ किया जा रहा है तो कई जगह लोग हवन भी कर रहे हैं। इसी तरह वाराणसी के औरंगाबाद स्थित एक संस्कार संस्था द्वारा अनोखे तरीके से प्रार्थना की जा रही है।

दरअसल, संस्था से जुड़ी बालिकाओं नें अपने गालों पर तिरंगा और क्रिकेट इंडिया तथा बात और बैल की टैटू बनवाई हैं। टैटू बनवाने के साथ ही लोगों द्वारा ढोल बजाकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है। संस्था की बालिकाओं का कहना है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में उनके द्वारा की जा रही प्रार्थना ईश्वर जरूर सुनेंगे।
संस्था की अध्यक्ष रीता विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच की घोषणा के बाद से ही उनकी संस्था से जुड़ी बालिकाओं ने पहले से ही कुछ खास करने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को संस्था में पहुंचने के बाद बालिकाओं ने टैटू बनाना शुरू किया।
टैटू बनाने के बाद ढोल बजाते हुए बालिकाओं द्वारा बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव से प्रार्थना की गई की इस महा मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहे और जीत दर्ज करे। इस दौरान हाथ में खिलाड़ियाें की फोटो लेकर यह भी प्रार्थना की गई कि इस वर्ल्ड कप पर भारतीय टीम का ही कब्जा होना चाहिए। भजन कीर्तन में मुख्य रूप से जानिसार खान, सानिया खान, अनीशा सेठ, निशा विश्वकर्मा, तान्या, प्रियांशु, तनु सोनकर, रजनी, हंसिका यादव व अन्य बालिकाएं शामिल रहीं।












Click it and Unblock the Notifications