भारत दर्शन पर काशी पहुंची विदेशी महिला से आश्रम में छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

वाराणसी। भारत दर्शन करने सात समुंदर पार वाराणसी आई एक विदेशी साध्वी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने एक गुरु भाई के साथ बीते तीन दिनों से शिवपुर में एक बाबा के आश्रम में ठहरी हुई थी। आरोप है कि आधी रात में सोते समय आश्रम के पुजारी सहित तीन युवक आए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं गलत काम करने के लिए कहते हुए कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं।

indecent behaviour with foreign woman in varanasi

क्या है पूरा मामला

मामला वाराणसी शिवपुर थानाक्षेत्र के प्राचीन फलारी बाबा आश्रम का है। भारत दर्शन करने सात समुंदर पार से आई विदेशी साध्वी महिला अपने एक गुरु भाई के साथ 3 दिनों से आश्रम में ठहरी हुई थी। खुद को नाथ संप्रदाय से जुड़ा हुआ बताने वाली यह महिला का आरोप है कि रात में आश्रम में सोते वक्त आश्रम के पुजारी समेत तीन युवक उसके पास पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे गलत काम करने के लिए कहा।

एक आरोपी गिरफ्तार

विदेशी महिला की मानें तो उसने युवकों को डांटा, जिसके बाद उसके गुरु भाई ने एक युवक की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। विदेशी महिला का कहना है कि आश्रम के ही तीन बाबाओं ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। पुलिस मामला दर्ज करके अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+