वाराणसी में मुख्य सचिव हुए नाराज, एक्सईएन को दी कड़ी चेतावनी

मुख्य सचिव शुक्रवार को दुर्गाशंकर के एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, वाराणसी में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली

वाराणसी, 30 सितंबर : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ समय से उन्हें पूरा कराया जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर 16 किलोमीटर बचे सड़क के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीएनजी स्टेशन निर्माण में लाएं तेजी

सीएनजी स्टेशन निर्माण में लाएं तेजी

वाराणसी में 10 स्थानों पर चल रहे सीएनजी स्टेशन निर्माण कार्यों के बारे में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लिया। उसके बाद उन्होंने सभी सीएनजी स्टेशनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बुद्धिस्ट सर्किट के विकास कार्य को तेज गति से कराए जाने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक बनने वाले रोपवे के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और गौतम बुद्ध इको पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया गया।

हर घर नल योजना को लेकर जताई नाराजगी

हर घर नल योजना को लेकर जताई नाराजगी

हर घर नल योजना की धीमी गति से चल रहे काम को लेकर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने नाराजगी व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के एशियन को कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिया और यह भी कहा कि कार्य को यदि शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा पीएम किसान पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाने और पशुओं में फैल रही लंपी डिजीज के बारे में जानकारी दिया गया। जिला अधिकारी ने बताया कि जिले में 1 लाख 13 हजार के सापेक्ष 43 हजार पशुओं का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है।

अपराधियों को कैमरे से लगना चाहिए डर

अपराधियों को कैमरे से लगना चाहिए डर

बैठक करने के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में गए वहां से कमांड कंट्रोल रूम में नवनिर्मित त्रिनेत्र का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों को किस प्रकार से पकड़ा जा रहा है और किस तरह केस को निपटाया गया। इसके बारे में सोशल मीडिया पर चलाया जाए और चैनल पर प्रसारित प्रसारित करवाया जाए। जिससे जनमानस को यह लगे कि वह कैमरे की निगरानी में हैं और सुरक्षित हैं तथा अपराधियों के अंदर कैमरे का डर दिखना चाहिए। उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने दर्शन पूजन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+